वॉशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। अमेरिका के ओहायो में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यो मामला चोरी से जुड़ा हो सकता है।
आंध्र प्रदेश का रहने बाला था छात्र
आंध्रप्रदेश के इलुरु का रहने वाले 24 साल का साईश वीरा पढ़ाई के साथ गैस स्टेशन पर काम भी करता था। यहीं उसे गोली मार दी गई। साईश नवंबर 2021 में अमेरिका आया था। 10 दिन बाद उसका पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा होने वाला था।
बीती रात हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि घटना 20 अप्रैल को ओहायो के कोलंबस शहर में हुई। एक अधिकारी ने कहा- हमें होपहर 12:50 बजे खबर मिली की एक गैस स्टेशन पर गोलीबारी हुई है। मौके पर पहुंचे तो देखा की एक 24 साल का एक भारतीय जमीन पर गिरा था।
आरोपी को तलाश रही है पुलिस
पुलिस ने बताया कि हमलावर गोली मार कर वहां से भाग गया। पुलिस अधिकारी ने कहा- हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर हम उसे ढूंढ रहे हैं। फिलहाल हमारे पास उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हमें लगता है कि वो हाल ही में हुई एक चोरी की घटना का संदिग्ध हो सकता है।
H-1B वीजा पर गया था अमेरिका
साईश वीरा IT की पढ़ाई करने अमेरिका गया था। सरकार ने उसे H-1B वीजा जारी किया था। ये आमतौर पर उन लोगों के लिए जारी किया जाता है, जो किसी खास पेशे (जैसे-IT प्रोफेशनल, आर्किट्रेक्टचर, हेल्थ प्रोफेशनल आदि) से जुड़े होते हैं।