सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भागे हुए लश्कर के 2 आतंकियों को 14 घंटे में पकड़ा

बारामुला: जम्मू कश्मीर पुलिस की हिरासत से भागे दो लश्कर के आतंकियों को 14 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दहशतगर्दों को बुधवार शाम ओल्ड टाउन बारामुला से पकड़ा गया। फिलहाल दोनों को बारामुला पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

वाइन शॉप पर हमले के दोषी हैं आतंकी

पिछले साल मई में बारामुला में एक शराब दुकान पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दोनों आतंकियों को पुलिस पूछताछ के लिए बारामुला लाई थी। दोनों जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद थे। दोनों की शिनाख्त मारूफ नजीर और शाहिद शौकत के रूप में हुई है।

ऐसे की गई कार्रवाई

एसएसपी बारामुला अमोद नागपुरी ने बताया कि बुधवार सुबह बारामुला थाने में सहरी के दौरान दोनों मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू करते हुए थाने के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगलाने शुरू किए।

हमले में की थी हत्या

इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। इसके बाद 19मई को पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में पुलिस एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए दोनों को बारामुला लाई थी।

यह हथियार हुए थे बरामद

बारामुला में खुली नई शराब की दुकान पर पिछले वर्ष मई में हुए हमले में राजोरी जिले के बकरा निवासी रंजीत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। पुलिस द्वारा इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के पास से 5 पिस्टल, 23 ग्रेनेड सहित अन्य विस्फोटक बरामद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *