IPL 2023: कप्तान हार्दिक पांड्या की बड़ी भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी को बताया भारत का अगला स्टार

IPL 2023 Ruturaj Gaikwad:31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले आईपीएल मैच के बाद बड़ी भविष्यवाणी की है। हार्दिक पांड्या का कहना है कि आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। इन युवाओं में कई युवा ऐसे हैं जो आने वाले समय में भारत के लिए धमाल मचाएंगे।

हार्दिक ने गायकवाड़ के लिए पढ़े कसीदे

दरअसल, चेन्नई को हराने के बाद कप्तान हार्दिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के ही एक युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। यह युवा खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ है। पहले मैच में गायकवाड़ ने धमाकेदार 92 रनों की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

हालांकि, चेन्नई इस मैच को 5 विकेट से हार गई और गायकवाड़ की पारी बेकार गई। लेकिन वह तारीफ बटोरने में सफल रहे। पांड्या का मानना है कि ये युवा खिलाड़ी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल करेगा। लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट का हिस्सा होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले हार्दिक पांड्या

बता दे कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ ऐसे शॉट खेले जो बेहतरीन थे। वह अगर ऐसे ही खेलता रहा तो भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल करेगा। समय आने पर भारतीय क्रिकेट टीम उसके साथ होगी।पांड्या ने आगे कहा, हमें पता है कि वह कितना शानदार खिलाड़ी है।

एक समय लग रहा था कि चेन्नई 220 या 230 रन बना लेगी। हमें उसे गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी। मुझे तो लग रहा था कि हम उसे आउट ही नहीं कर सकेंगे।जुलाई 2021 में डेब्यू के बाद से गायकवाड़ ने 9 टी20 इंटरनेशल मैच खेलकर 135 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *