Haryana: अमृतपाल को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट, वाहनों की जा रही ताबड़तोड़ चेकिंग

Haryana Amritpal: वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट जारी है। बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह कीपंजाब में ही छिपा होने का इनपुट है।

अमृतसर छावनी में तब्दील

वहीं, अमृतपाल सिंह की अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की ख़बर भी दिनभर चलती रही लेकिन अमृतपाल सिंह ने अभी तक कोई सरेंडर नहीं किया। जिसको लेकर पंजाब पुलिस ने अमृतसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

दूसरी ओर, हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पंजाब में एंट्री करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि, अंबाला पुलिस के DSP जोगिंदर शर्मा ने इसे रूटीन की इंटरस्टेट चेकिंग बताया। उनका कहना है कि पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। अगर कोई दिखाई देता है तो पुलिस उसे पूछताछ करती है।

हथियारों से लेस है पुलिस

जानकारी के लिए बता दे कि शंभू बार्डर पर अंबाला DSP जोगिंदर शर्मा, CIA और सदर थाना प्रभारी यशदीप सिंह समेत भारी पुलिस बल हथियारों से लेस होकर तैनात है। पंजाब में एंट्री करने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। गहन जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है।

अंबाला पुलिस द्वारा बार्डर पर अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत को लेकर भी खास नजर रखी जा रही है। पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है और पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों अमृतपाल के समर्थन में किसान नेता नवदीप सिंह ने कॉल करके हाईवे जाम करने की कॉल की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए चेकिंग को बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *