इमरान खान के घर पर चला बुलडोजर, पाकिस्तान के पूर्व पीएम बोले ‘मेरी पत्नी घर पर अकेली थी’

लेखक-लकी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा जारी है। शनिवार को वो तोशाखाना केस में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उनके जमान पार्क स्थित घर से निकलने के कुछ देर बाद ही पंजाब पुलिस ने धावा बोल दिया।

इमरान खान के घर पर चला बुलडोजर

आज पंजाब पुलिस इमरान खान के घर के गेट पर बुलडोजर चला दी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के कुछ समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से भिड़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने इमरान के समर्थकों को नियंत्रण मे करने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इमरान खान का कहना है कि मेरी बीवी घर पर अकेली थी और पजाबं पुलिस नें मेरे पीछे मेरे घर पर हमला किया।

वहीं दूसरी तरफ, रॉयटर्स को दिए गए इंटरव्यू में इमरान ने खुद की गिरफ्तारी की आशंका जताई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि, अगर मैं गिरफ्तार होता हूं तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) को संभालने के लिए मैंमे एक कमेटी बनाई है। हालांकि, कमेटी में शामिल लोगों को लेकर इमरान ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इमरान के काफिले में 3 गाड़ियों का एक्सीडेंट

इससे पहले इस्लामाबाद के रास्ते में ही इमरान के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक उनके काफिले की 3 गाड़ियां कल्लर कहार के पास बुरी तरह से टकरा गई। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। बताय जा रहा है कि इस सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गएं।

नवाज शरीफ मुझे जेल भेजने चाहते है- इमरान खान

इस सड़क हादसे के बाद इमरान खान ने कहा कि- मुझे रोकने की कोशिश की जा रही है, वो मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। ये सब लंदन प्लान का हिस्सा है। नवाज शरीफ की डिमांड है कि इमरान को जेल में डाला जाए। वो नहीं चाहते कि मैं किसी भी चुनाव में हिस्सा लूं। मैं कानून पर विश्वास रखता हूं इसलिए कोर्ट में पेश होने जा रहा।

इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

वहीं पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही पाकिस्तान के दूसरे शहरों से करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस्लामाबाद बुलाया गया है। जुडीशियल कॉम्प्लेक्स के पास मौजूद किसी गार्ड को भी कोई हथियार रखने की इजाजत नहीं है। वहां से गुजरने वाले सभी लोगों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *