आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान, अब पीटीआई के विधायक को बनाया गया निशाना

इस्लामबाद: हर आने वाले दिन के साथ पाकिस्तान में हालत बिगड़ते जा रहे हैं। आज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी के एक बड़े लीडर के काफिले पर घात लगा कर हमला किया गया। इस हमले में दो सुरक्षा गार्ड मारे गए और एक घायल हो गया। पाक मीडिया के मुताबिक, विस्फोट में पीटीआई नेता सरदार खान रिंद बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरदार खान रिंद के काफिले को बोलन जिले के सनी शोरन इलाके में निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि आईईडी विस्फोट में दो अंगरक्षक मारे गए और एक घायल हो गया, जबकि सरदार खान रिंड विस्फोट में बाल-बाल बच गए। इसके बाद मृतकों और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल धादर ले जाया गया।

पीटीआई के विधायक हैं सरदार

पीटीआई विधायक सरदार यार मोहम्मद रिंद ने कहा कि मेरे बड़े बेटे सरदार खान रिंद के काफिले को निशाना बनाकर धमाका किया गया। वह सुरक्षित है, हालांकि काफिले के अन्य लोग शहीद और घायल हो गए हैं।

इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी भय और दहशत का माहौल बनाना चाहते हैं। लेकिन प्रांत में में कानून व्यवस्था की स्थिति हर हाल में कायम रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *