भारत के इन हिस्सों में मिल सकता है सोने का भंडार, भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रहा है जांच

नई दिल्ली: भारत में कई खनिज तत्वों के भंडार पाए जाते हैं। पहले जम्मू कश्मीर के रियासी में लिथियम का भंडार मिलना और अब एक नई जानकारी सामने आई है जिसे जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। अगर यह भंडार जिसकी बात सामने आ रही है सही में पाया जाता है तो भारत की गिनती अमीर देशों में होना शुरू हो जाएगी।

यहां मिल सकता है सोने का भंडार

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और ओडिशा के भूविज्ञान निदेशालय के सर्वे में देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज में सोने के भंडार होने के संकेत सामने आए हैं। इन तीन जिलों के जिन इलाकों में सोने के भंडार मिलने के संकेत मिले हैं, उनमें क्योंझर जिले का दिमिरिमुंडा, कुशकला, गोटीपुर, गोपुर, मयूरभंज जिले का जोशीपुर, सुरियागुडा, रुआंसिला, धुशूरा पहाड़ी और देवगढ़ जिले का अदास शामिल है। इन इलाकों में पहला सर्वे 1970और 80के दशक में खान और भूविज्ञान निदेशालय और GSI ने किया था।

यह बोले राज्य खनन मंत्री

राज्य के खनन मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक ने बताया कि जीएसआई ने पिछले 2सालों में इन तीनों जिलों के अंदर एक बार और सर्वे किया था। दरअसल, ढेंकनाल से विधायक सुधीर कुमार सामल ने सोने के भंडार से जुड़ा एक सवाल विधानसभा में किया था। इसके जवाब में प्रफुल्ल कुमार ने तीन जिलों में खजाना मिलने की संभावनाओं के बारे में बताया।

लिथियम मिला बड़ी उपलब्धि

भारत के लिए ये खोज बड़ी करामाती साबित हो सकती है। अभी तक भारत में जरूरत का 96 फीसदी लिथियम आयात किया जाता है। इसके लिए बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में लिथियम ऑयन बैटरी के आयात पर 8,984 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके अगले साल यानी 2021-22 में भारत ने 13,838 करोड़ रुपए की लिथियम आयन बैटरी इम्पोर्ट की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *