Haryana Politics: चाचा अभय चौटाला पर दुष्यंत का कटाक्ष, ‘मैं नॉन सीरियस लोगों के सवालों का जवाब नहीं देता’

Haryana Politics:हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अपने चाचा अभय चौटाला (Abhay Chautala) पर कटाक्ष किया है। दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह नॉन सीरियस लोगों के सवालों का जवाब नहीं देते हैं। वह तथ्य आधारित सवालों का जवाब देना पसंद करते हैं। बता दे कि, रविवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पानीपत (Panipat) पहुंचे थे। दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी नेता देवेन्द्र कादियान (Devendra Kadiyan) के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

अभय चौटाला नॉन सीरियस- दुष्यंत चौटाला

इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने इनेलो विधायक (INLD) और अपने चाचा अभय चौटाला पर कटाक्ष किया। दरअसल, अभय चौटाला ने विधानसभा बजट सत्र (Haryana Budget Session) में एयरपोर्ट के पास दुष्यंत की कंपनी द्वारा जमीन खरीदने का आरोप लगाया था। जिस पर दुष्यंत ने कहा कि वह नॉन सीरियस है और वह नॉन सीरियस लोगों के सवालों का जवाब नहीं देते हैं।

इसके अलावा दुष्यंत चौटाला ने (G 20) सम्मेलन को लेकर कहा कि इससे प्रदेश को बड़े स्तर पर फायदा होने जा रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इससे देश दुनिया में हरियाणा की संस्कृति को दिखाने का मौका भी मिलेगा और प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा।

हम चुनाव के लिए तैयार- डिप्टी सीएम

साल 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि चुनावी व्यक्ति हर समय चुनाव के लिए तैयार रहता है। जेजेपी के कार्यकर्ता बेजोड़ मेहनत कर रहे हैं और इसका परिणाम आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *