दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंक की ट्रेनिंग लेने जा रहे दो युवकों को दबोचा

नई दिल्ली: आज दिल्ली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब एक गुप्त सुचना के आधार पर दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक आतंकी बनने की ट्रैनिग लेने पाकिस्तान जाने की फिराक में थे। महाराष्ट्र से पकड़ा गया 21साल का खालिद मुबारक खान और तमिलनाडु से गिरफ्तार 26साल का अब्दुल्ला दोनों ही पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।

दोनों के पास हथियार हुए बरामद

स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान जाने वाले थे। इन दोनों को लाल किले से स्पेशल सेल ने पकड़ा है। दोनों ट्रेन से दिल्ली आए थे और यहां से ट्रेन से जम्मू जाने का प्लान था। वहां से पाकिस्तानी हैंडलर्स के जरिए पाकिस्तान जाने वाले थे। स्पेशल सेल ने इनके पास हथियार भी बरामद किए हैं।

यह मिल रही है जानकारी

अवैध रूप से सीमा पार कर हथियार प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे थे। स्पेशल सेल लगातार इस इनपुट पर काम कर रही थी कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर पाक स्थित हैंडलर्स द्वारा कट्टरपंथी बनाया जा रहा है।

यह बताया जा रहा है पूरा मामला

14 फरवरी को सूचना मिली कि कुछ कट्टरपंथी व्यक्ति एक आतंकी मॉड्यूल के प्रति निष्ठा रखते हुए कुछ अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए मुंबई के रास्ते दिल्ली आएंगे और आगे अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर की मदद से आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाएंगे। वे लाल किले के पीछे रिंग रोड के पास पहुंचेंगे। दोनों आरोपियों को स्पेशल सेल ने लाल किले के पास से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *