BBC IT Raid: आयकर विभाग की बीबीसी (BBC) के दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) के ऑफिस पर छापेमारी जारी है। मंगलवार को आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने कंपनी के दोनों दफ्तरों पर छापेमारी की और इंटरनेशनल टैक्स (International Tax) में गड़बड़ी को लेकर जांच शुरू की गई।
बीबीसी ने जारी किया बयान
अब आयकर विभाग की छापेमारी (IT Raid)के बाद बीबीसी की ओर से बयान जारी किया गया। बीबीसी ने अपने बयान में सिर्फ इतना कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है। उसे उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर लगी रोक
बता दे कि, आयकर विभाग जरूर इस पूरी कार्रवाई को टैक्स गड़बड़ी से जोड़ रहा हैलेकिन, इस समय बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री विवादों में चल रही है। जिसकी स्क्रीनिंग पर केन्द्र सरकार रोक लगा चुकी है। बावजूद इसके यह डॉक्यूमेंट्री कई विश्वविद्यालयों में दिखाई गई। बाद में इसकी पुलिस में भी शिकायत की गई।
विपक्ष सरकार पर हमलावर
अब आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। विपक्ष ने सरकार पर कई सवाल उठा हैं। विपक्ष इसे लोकतंत्र की हत्या तक कह रहा है। कांग्रेस ने एक जारी ट्वीट में कहा है कि, पहले (BBC) की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब (BBC) पर (IT) का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।
बीबीसी एक भ्रष्ट संस्थान- बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है कि बीबीसी एक भ्रष्ट संस्थान है। बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ काम कर रहा है। जिससे भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। बीबीसी का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है। पहले भी बीबीसी कई विवादों में रहा है।