दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह रिमझिम बारिश और कड़ाके की ठंड जारी

Delhi Rain

नई दिल्ली: दिल्ली में मोसम ने मिजाज बदला है। आज दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सुबह से बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से बारिश देखने को मिली है, जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। अनुमान है कि पंजाब, पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के पूर्वी जिले और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी जारी रहेगी।

पुरे दिन से छाए रहे बादल

दिल्ली में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है। रविवार को शीतलहर और बारिश के कारण सुबह से बादल छाए रहे। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज बदलने वाला नहीं है।

हवाएं ठण्ड को बढ़ाएंगी

दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाके- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और नई दिल्ली समेत अन्य जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। हालांकि दिल्ली और नोएडा में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी हुई है।

पहाड़ों में बर्फ़बारी

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी बारिश ने दस्तक दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार और सोमवार को भारी बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते श्रीनगर में तापमान-2तक पहुंच गया है।

कोहरा बढ़ा रहा है मुश्किल

उत्तर प्रदेश में भी ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानि 30 जनवरी को बारिश के आसार बने हुए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *