पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज, दिग्गज नेता कैप्टन अमरेंद्र को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी….

चंडीगढ़/मुंबई: महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अमरेंद्र सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। भाजपा उन्हें बड़ा पद दे सकती है। जानकारी मिल रही है कि अमरेंद्र सिंह को महारष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।

पीएम से हैं अमरेंद्र के अच्छे सम्बन्ध

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ है। आर्मी से सेवामुक्त कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। हाल ही में उन्हें भाजपा की 83सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

29 जनवरी की रैली का मिला था जिम्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 29जनवरी को पटियाला में रैली थी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह इस रैली के जरिए फिर से पंजाब में ताकत दिखाने वाले थे। इसी रैली के जरिए भाजपा ने पंजाब में लोकसभा का बिगुल फूंकना था। हालांकि, अचानक यह रैली मुल्तवी कर दी गई। जिसके बाद चर्चा ने जोर पकड़ा कि कैप्टन को लेकर भाजपा के अंदर कुछ पक रहा है।

कांग्रेस को दिखाया बाहर का रास्ता

पंजाब विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले कांग्रेस ने कैप्टन को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा से हाथ मिला लिया। उसके बाद चुनाव में कैप्टन कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। भाजपा ज्यादा सीटें नहीं जीत पाई। कैप्टन खुद भी पटियाला से चुनाव हार गए। हालांकि, भाजपा पंजाब से कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *