नरवाल बम बलास्ट में पुलिस को बड़ी सफलता, आईईडी लगाने वाले 3 आतंकी किये गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू के नरवाल में कुछ दिन पहले हुए आईईडी बलास्ट में 9लोग घायल हो गए थे। मामले की जांच एनआईए कर रही है। मामले में पुलिस को बड़ी कामयावी मिली है। आईईडी लगाने वाले 3 आतंकीयों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सीसीटीवी से मिली मदद

पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है। इसमें एक युवक उस कार के भीतर से निकलता दिख रहा है, जिसमें धमाका हुआ था। पुलिस ने डोडा, उधमपुर और पुंछ से एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मंगलवार को सुंदरबनी से पुलिस ने पुंछ जाने वाले चार संदिग्ध युवकों को एक कार से पकड़ा है। इनको पूछताछ के लिए जम्मू लाया गया है।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई भी जानकारी खुल कर नहीं दे रहे। सूत्रों का कहना है कि जम्मू पुलिस की ओर से सुंदरबनी पुलिस को जानकारी दी गई कि पुंछ के सुरनकोट और बफलियाज के रहने वाले चार युवक पुंछ की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने उस कार का नंबर भी बताया, जिसमें यह लोग जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार को रोका और युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद जम्मू पुलिस मौके पर पहुंची और इन्हें जम्मू लाया गया।

पुलिस यह कर सकती है खुलासा

नरवाल धमाकों के हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस की तरफ से बुधवार इस मामले की आधिकारिक जानकारी दी सकती है। हालांकि कोई भी अधिकारी इस पर कुछ नहीं कह रहा, लेकिन माना जा रहा है कि हमला करने वाले मॉड्यूल को ध्वस्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *