नई दिल्ली: देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गौरतलब है कि भारत का सविंधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। तब से हर साल देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जिसकों लेकर दिल्ली में हर बार की तरह इस बार भी काफी पहले से तैयारियां शुरू हो गईं है। राजधानी में आज सुबह 10:30 बजे से फुल ड्रेस रिहर्सल विजय चौक से शुरू हुई जो लाल किले की ओर से होते हुए आगे बढ़ेगी। जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज शहर में कई रास्ते बंद किए हैँ।
ट्रैफिक पुलिस ने रुट डायवर्ट किया
गणतंत्र दिवस को अब सिर्फ 3 दिनों का समय बचा हुआ है। जिसके मद्देनजर दिल्ली में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भारत की तीनों सेना परेड की रिहर्सल कर रही हैं। जिसके चलते सोमवार को शहर में कुछ रास्तों पर यातायात प्रतिबंधिति किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है जिसके तहतजनता के लिए ट्रैफिक को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। बता दें परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्यपथ, सी हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी। शाम 6 बजे से विजय चौक से इंडियन गेट और कर्तव्यपथ पर परेड की रिहर्सल पूरी होने तक यातायत प्रतिबंधित रहेगा।बता दें परेड करीब रात 11 बजे तक खत्म होगी।वहीं मगलवार से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से कर्तव्य पथ पर क्रॉस ट्रैफिक पर रोक लगी रहेगी।
इन रास्तों से जा सकते है राहगीर
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड चल रही है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने राहगीरों को दूसरे रास्तों से जाने की सलाह दी है। उत्तर से दक्षिण के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग, रोड, सफदरगंज मदरसा से लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर से राहगीर जा सकते हैं। जबकि पूर्व से पश्चिम की ओर जाने के लिए रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग। रिंग रोड, बुलवर्ड रोड, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज रोड, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड। रिंग रोड, आईएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा, आईपी कॉलेज, माल रोड, आजादपुर, पंजाबी बाग से जाने की सलाह दी गई है।