Bharat Jodo Yatra: केन्द्र सरकार पर फिर बरसे राहुल गांधी, ‘यह नया भारत है’

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) का दूसरा चरण जारी है। दूसरे चरण में भारत जोड़ो यात्रा यूपी (UP) से गुजर रही है। यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) बागपत जिले में जनता को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर बरस पड़े।

मेरी टी-शर्ट असली मुद्दा नहीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी टी-शर्ट पर सवाल असली मुद्दा नहीं है, लेकिन भारत के बच्चे, किसान और मजदूर, सर्दियों में बिना गर्म कपड़ों के घूमना असली मुद्दा है।मैं (भारत जोड़ो यात्रा) में टी-शर्ट पहनकर चलता हूं। यात्रा में मेरे साथ गरीब किसान मजदूरों के कई बच्चे फटे कपड़े पहनकर चलते हैं।

जनता को डराना बीजेपी की नीति- राहुल गांधी

लेकिन मीडिया यह नहीं पूछता कि सर्दी के मौसम में गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे बिना स्वेटर और जैकेट के क्यों चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद जब युवा सड़कों पर उतरे तो मोदी जी ने कहा कि अगर आपकी (विरोध के दौरान) फोटो खींची गई तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। युवाओं, किसानों और मजदूरों को डराना बीजेपी की नीति है।

युवाओं को किया जा रहा बेरोजगार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले युवा 15 साल सेना में नौकरी करते थे और पेंशन पाते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने सोचा कि पेंशन को अलग रखा जाए, 6 महीने ट्रेन करें, बंदूक पकड़ें, 4 साल रहें, फिर आपको बाहर निकाल देंगे और आप बेरोजगार हो जाएंगे। यह नया भारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *