चंडीगढ़: दो दिन पहले चंडीगढ़ में सेक्टर-2 में सीएम आवास के पास मिले बम मामले में चंडीगढ़ पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस की एसएसपी मनीषा चौधरी का कहना है कि बीते सोमवार को जो बम (बमशैल) मिला था वो एक्टिव ही नहीं था। वहीं यह काफी पहले आर्मी द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। चंडीमंदिर आर्मी की बम डिस्पोजल टीम द्वारा इसके नीरिक्षण करने के बाद यह बात सामने आई है। वहीं यह बम भारत की ही एक फैक्ट्री में बना था। अब इस प्रकार के बम इस्तेमाल नहीं होते।
आर्मी की ट्रेनिंग कैंप के दौरान यह प्रयोग किया जाता है
इस बम के राजिंदरा पार्क में आने पर उन्होंने कहा कि अक्सर आर्मी की ट्रेनिंग कैंप के दौरान ऐसे बम का प्रयोग होता है। बाद में इनके इस्तेमाल न होने पर टेंडर निकाल कबाड़ियों को आगे बेच दिया जाता है। ऐसे में किसी ने इसे घबराहट में यहां फैंक दिया हो सकता है।
एसएसपी ने दी यह जानकारी
SSP ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की सुरक्षा को खतरा नहीं था। हालांकि इसके बावजूद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि बीते सोमवार को यह बम CM पंजाब भगवंत मान की कोठी से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर मिला था। जिसके बाद इसे रेत की बोरियों के बीच ड्रम में कवर कर रखा गया था। मंगलवार सुबह चंडीमंदिर से आर्मी की टीम पहुंची थी और इसे वह अपने साथ जांच के लिए ले गई थी।