New Year 2023: हिमाचल और उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब, बेंगलुरु में पुलिस ने चलाई लाठियां

New Year 2023:आज पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है। अन्य देशों की तरह भारत में भी लोगों ने अपने अंदाज में साल 2023 का स्वागत किया। देशभर से नए साल के जश्न की तस्वीरें सामने आईं। बीते दो साल से कोरोना की वजह से नया साल सेलेब्रेट नहीं कर पाए लोग इस साल बड़ी संख्या में घर से बाहर निकले।

नया साल मनाने के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों ने हिमाचल और उत्तराखंड का रुख किया। सैलानियों की भीड़ के चलते पहाड़ी इलाकों तक पहुंचने वाले रास्तों पर वाहनों के कारण भयंकर जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़कों पर फंसे रहे लोग

नए साल के लिए हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों तक वाहनों से पहुंचे सैलानियों के कारण सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। इस कारण लोग घंटों तक सड़कों पर ही फंसे रहे। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसमें रेंगता ट्रैफिक और गाड़ियों का सैलाब नजर आया।

सैलानियों का उमड़ा सैलाब

बता दे कि, उत्तराखंड के नैनीताल-मसूरी और हिमाचल के शिमला-मनाली में सैलानियों का हुजम उमड़ा। इन स्थानों में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं दिखाई दी। वहीं मनाली में हुई बर्फ़बारी ने सैलानियों के रोमांच को और बढ़ा दिया। इन स्थानों पर इतने सेनाली पहुंचे कि होटल, रेस्टोरेंट फुल हो गए।

बेंगलुरु में पुलिस का लाठीचार्ज

दूसरी ओर, बेंगलुरु में लोगों को नए साल का जश्न मनाना भारी पड़ गया। दरअसल, साल 2022 को विदा और नए साल 2023 के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग एमजी रोड पर जुटे। जिसके चलते यातायात व्यवस्था बाधित हो गई।

व्यस्था को स्थापित करने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिससे वहां भगदड़ के हालत बन गए। लोग यहां-वहां भागने लगे। कुछ ही देर में हजारों की भीड़ तितर-बितर हो गई। जिसके बाद यातायात सुगम बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *