गया: भारत में भी कोरोना के नए मामलें सामने आने लगे हैं। उत्तर-प्रदेश और गुजरात के बाद बिहार में भी कोविड-19 की एंट्री हो चुकी है। चार विदेशी नागरिक कोरोना से संक्रमति पाए गए हैं। जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
चीन में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। लाखों की संख्या में मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। संक्रमण से पीड़ित लोगों की मौत की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसका असर पूरी दुनिया में एक बार फिर दिखने लगा है। भारत में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों यूपी के आगरा में चीन से एक व्यक्ति लौटा था। जिसकी जांच के दौरान कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिर गुजरात से भी ऐसा ही मामला सामने आया। अब बिहार के गया में भी 4 विदेशी नागरिक संक्रमित पाए गए हैं।
भारत पहुंचे 4 कोरोना संक्रमित विदेशी
बिहार में चीन का कोरोना वेरिएंट दस्तक दे चुका है। गया में 4 लोग संक्रमित पाए गए है। जिससे वहां के लोगों में टेंशन बढ़ गई है। दरअसल बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में ही मौजूद हैं। उनका एक कार्यकम आयोजित होना है जिसके चलते विदेशी बौद्ध अनुयायी यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि उन सभी का टेस्ट हो चुका है उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे। लेकिन बैंकॉक से 3 और म्यामांर से 1 व्यक्ति जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह के अनुसार एयरपोर्ट पर उनकी जांच की गयी थी। जिसमेंवो कोरोनापॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें एक निजी होटल में आइसोलेशन में रखा गया है।
म्यामांर के व्यक्ति की तलाश जारी
वहीं जो व्यक्ति म्यामांर से भारत पहुंचा था उसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि वो पटना से दिल्ली रवाना हो गया था। संबधित विभाग उसकी खोज कर रहा है। उसके मिलते ही उसे भी आइसोलेट किया जाएगा।