हिमाचल भाजपा की बैठक संपन्न, जयराम ठाकुर बने विपक्ष के नेता

शिमला: आज शिमला में हिमाचल बीजेपी के चुने हुए विधायकों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रभारी मंगल पांडेय और भाजपा के कई विधायक और नेता शामिल हुए। इस बैठक में जयराम ठाकुर को हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है।

इन विधायकों ने किया नाम प्रतावित

जयराम ठाकुर के नाम को विपिन परमार ,सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा ,डॉक्टर जनक राज सहित सभी 24विधायकों ने प्रस्तावित किया और कुछ क्षणों में उनके नाम पर मोहर लगी। पांडे ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया और उनकी देखरेख में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।

11 बजे शुरू हुई बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए सभी पार्टी विधायक शिमला पहुंचे। 11 बजे सभी विधायकों ने मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद सुशासन दिवस मनाया गया।

प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी रहे मौजूद

इसमें भाजपा विधायक दल के नेता और नेता विपक्ष का चयन हुआ। विधायक दल की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और पूर्व प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद रहे। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन रविवार सुबह ही शिमला पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *