Bharat Jodo Yatra: दिल्ली में राहुल गांधी ने यात्रा रोककर एम्बुलेंस को दिया रास्ता, समर्थकों को बांटी टॉफी

नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से दिल्ली पहुंच चुकी है। शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से यात्रा ने राजधानी में प्रवेश किया। राहुल गांधी के साथ पद यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहें। इस बीच राहुल गांधी ने पद यात्रा को रोककर एम्बुलेंस को रास्ता दिया।

यात्रा रोककर एम्बुलेंस को दिया रास्ता

भारत जोड़ो यात्रा 3,000किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। शनिवार को यात्रा ने दिल्ली में एंट्री की। यात्रा में कांग्रेस के तमाम नेता समेत कई कलाकार, खिलाड़ी और युवा वर्ग भी भारी संख्या में मौजूद है। इस दौरान यात्रा अपोलो हॉस्पिटल पहुंची। इसी बीच वहां से मरीज को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस निकल रही थी। इसे देखकर राहुल गांधी ने यात्रा रोकी और एम्बुलेंस को जाने का रास्ता दिया।

कमल हसन यात्रा में शामिल हुए

दिल्ली में भी भारत जोड़ो यात्रा में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोगो में यात्रा को देखकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। आम व्यक्ति समेत बॉलीवुड औऱ साउथ इंडस्ट्री के कलाकार भी यात्रा में शामिल हो रहे हैँ। दिल्ली के आईटीओ पर सुपरस्टार एक्टर कमल हसन भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुएं।

राहुल ने समर्थकों को बांटी टॉफी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के इंडिया गेट से होकर भी गुजरी। इसके बाद यात्रा सरिता विहार के पास पहुंची। यहां राहुल गांधी ने छतों पर खड़े समर्थकों को टॉफियां बांटी। उन्होंने नीचे से छत की ओर टॉफी फेंकी और उनका अभिवादन किया। अपने घरों की बालकनी में खड़े लोगों ने भी राहुल गांधी का तालियों के साथ स्वागत किया। बता दें जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहलेभारत जोड़ो यात्रा3,570 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 12 राज्यों को कवर करेगी।

यात्रा मे सबका स्वागत है- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी शामिल हो सकता है। कांग्रेस यात्रा में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत करती है। चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। जो कोई भी भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है।उन्होंने यह भी बताया की 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *