Sachin Tendulkar Statement On Arjun Tendulkar: भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने डेब्यू मैच में रिकॉर्ड बनाया है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले मैच में शतक लगाया। अर्जुन ने भारतीय घरेलू क्रिकेट रणजी ट्राफी में गोवा (Goa Cricket Team) की ओर से खेलते हुए राजस्थान (Rajasthan Cricket Team) के खिलाफ 120 रनों की शानदार पारी खेली।
बता दे कि, इससे पहले अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने भी अपने रणजी डेब्यू मैच (Sachin Tendulkar Ranji Debut Match) में शतक लगाया था। अर्जुन ने सेंचुरी लगाकर अपने ही पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की है। जिस पर सचिन तेंदुलकर ने एक इवेंट में खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
मेरे लिए गर्व की बात- सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हर पिता चाहता है कि उसको उसके बेटे के नाम से जाना जाए। सचिन ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है। अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार खेल दिखाया है जबकि, अर्जुन सातवें नंबर पर नाइटवाचमैन के रूप में खेलने उतरे थे। अर्जुन ने 207गेंदों में 16चौको और दो छक्कों की मदद से 120रन बनाए।
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच और पिता रमेश तेंदुलकर को लेकर एक किस्सा भी शेयर किया है। सचिन का कहना है कि अर्जुन तेंदुलकर पर अतिरिक्त दबाव न बनाया जाए। क्योंकि क्रिकेटर का बेटा होने पर अतिरिक्त दबाव बना रहता है। आगे उन्होंने अपने डेब्यू को लेकर कहा कि उन्होंने भी डेब्यू मैच में शतक बनाया था और उनके पिता रमेश तेंदुलकर (Ramesh Tendulkar) ने उन पर कोई दबाव नहीं बनाया था।
पहले दिन बनाए थे 4रन
बता दे कि, अर्जुन ने शतक से पहले शाम के वक्त अपने पिता मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से बातचीत की थी। अर्जुन ने अपने पिता से पूछा था कि इस पिच पर कितना स्कोर सही रहेगा। तब सचिन ने 375 का स्कोर बताया था। कहा था कि अब शतक बनाकर ही वापस लौटना। क्योंकि, मैच के पहले दिन गोवा का स्कोर 210 रनों पर 5 विकेट था। अर्जुन तेंदुलकर पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 4 रनों पर नाबाद लौटे थे। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर से बातचीत की थी।