उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड में विशेष अधिवक्ता करेगा मामले की पैरवी, पुलिस ने की थी मांग

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में नई जानकारी सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि इसकी जांच के लिए सरकार ने विशेष अधिवक्ता की नियुक्ति करने के आदेश जारी किये हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने न्याय विभाग को पत्र लिखा है। ताकि, मुकदमे की पैरवी में अभियोजन के पक्ष को मजबूती से पेश किया जा सके।

कुछ दिनों में आरोपियों का हो सकता है नार्को टेस्ट

अंकिता के तीन हत्यारोपियों में से दो ने नार्को टेस्ट की सहमति दे दी है। तीसरे ने 10दिन का समय मांगा है। न्यायालय ने टेस्ट की मांग पर सुनवाई को 22दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। मुकदमे में ट्रायल के लिए एक विशेष अधिवक्ता नियुक्त करने की मांग न्याय विभाग से की गई है। यह अधिवक्ता सिर्फ इस केस की ही पैरवी करेगा।

जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे गए हैं सेम्पल

केंद्रीय फॉरेंसिक लैब चंडीगढ़ ने इस केस से संबंधित सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट एसआईटी को भेज दी है। एसआईटी ने मौके से मिले दस्तावेज, मोबाइल स्क्रीन शॉट, दो आरोपियों के मोबाइल फोन, अंकिता का स्वैब आदि सैंपल जांच को भेजे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *