चंडीगढ़: हरियाणा में 2019 में हुए निकिता तोमर हत्याकांड के बाद से राज्य सरकार लव जिहाद के प्रति कठोर कानून बनाने की कवायद में जुट गई थी। अब इस मामले में विधानसभा में लव जिहाद पर कठोर कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। इस कानून को बनाने के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। लव जिहाद कानून पर अनिल विज ने कहा कि अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में लव जिहाद पर कानून बनाने जा रही है और इसके नियम बनाए जा रहे हैं और इस बार विधानसभा में इसे पेश भी किया जाएगा।
केंद्र ने लगाया था आब्जेक्शन
विज ने कहा कि हरकोका यानि हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम का केंद्र ने पूर्व में कुछ आब्जेक्शन लगाकर वापस भेजा था मगर इन आब्जेक्शन को सही कर अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।
26 अक्तूबर 2019 को हुई थी निकिता की हत्या
हरियाणा के बल्लभगढ़ में परिवार के साथ रह रही उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी निकिता तोमर अग्रवाल कॉलेज में बी-कॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। 26 अक्टूबर को शाम करीब पौने 4 बजे जब वह परीक्षा देकर कॉलेज के बाहर निकली तो सोहना निवासी तौसीफ और रेहान ने कार में अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर तौसीफ ने निकिता को गोली मार दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तौसीफ और रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए दी जाएगी सुरक्षा
भारत जोड़ो यात्रा पर अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा में स्वागत है और उनकी भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जो करना है वह हरियाणा में किया जाएगा। विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में प्रवेश पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जो करना है वह सभी इंतजाम किए जाएंगे।