भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की और से पैगम्बर मोहम्मद पर की गई टिपण्णी का मामला अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आपको याद होगा कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड हो या फिर महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की ह्त्या सर तन से जुदा का सिलसिला यही से शुरू हुआ था।
इसी तरह से अब बिहार में एक प्रोफेसर को सर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा पत्र दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष को मिला है। विभागाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया, पत्र में मुझे, मेरे परिवार वालों को सर तन से जुदा की धमकी मिली थी। मैंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की जिसके बाद पुलिस ने जांच कर मुझे बॉडीगार्ड दिया।
इस मामले में अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि आखिर यह धमकी के पीछे किस संगठन का हाथ है। यहां पर डीएसपी अमित ने बताया कि, मामले में जांच की जा रही है। पत्र में इनके कार्यकाल के पहले के मामलों का ज़िक्र है जिसे इनको सुलझाने के लिए कहा गया है।
आतंकी संगठन पीएफआई का भी आता रहा नाम
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की और से प्रतिबंधित किये गए संगठन पीएफआई का नाम हत्याओं या फिर धमकियों के पीछे आता रहा है। यही कारण था की गृह मंत्रालय ने इस साल ही पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया था।