संतोष कुमार सिंह
हरियाणा को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह ने 6,629 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
फरीदाबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद वीरवार को हरियाणा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया और विगत 8 वर्ष के शासन की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उनकी प्रशंसा की।
क्या कहा अमित शाह ने
अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले या तो मुख्यमंत्री सिरसा के थे या रोहतक के लेकिन मनोहर लाल पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इस मौके पर मंगल सेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा में भारतीय जनसंघ की नीव डाली थी। उसी बीज पर आज बट वृक्ष बन चुका है। इसी धरती पर गीता रची गई। ये सूरदास जी की भूमि है, उन्हें नमन करता हूं। मनोहर लाल के हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने की घटना की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव के बाद जब वो मेरे पास आए तो उनसे पूछा गया कि किसे मुख्यमंत्री बनाए तो उन्होंने कई नाम गिनाए पर अपना नाम नही लिया। ऐसे हैं मनोहर लाल। उन्होंने आठ वर्ष के कार्यकाल के लिए मनोहर लाल को बधाई भी दी और कहा कि आपका कार्यकाल शानदार रहा है।
इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाट्न
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास और तीन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनकी कुल लागत करीब 6.629 करोड़ रुपये है। शाह ने फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने 5.618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी।
इसके साथ ही शाह ने सोनीपत के बरही में 590 करोड़ रुपये के रेल कोच नवीनीकरण कारखाने और रोहतक में 315.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देश के पहले सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने 106 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हरियाणा पुलिस निवास परिसरए भोंडसी का लोकार्पण और उद्घाटन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर और भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद थे।