#whatsappdown: करीब डेढ़ घंटे बंद रहा व्हाट्सएप का सर्वर, यूजर्स हुए परेशान

दुनियाभर में करीब डेढ़ घंटे तक व्हाट्सएप का सर्वर डाउन रहा। इस दौरान लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाए। ना मैसेज भेज पाए ना ही कोई कॉल कर पाए। आशंका जताई जा रही हैं कि, व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया था। हांलाकि मेटा की तरफ से कह गया कि उन्हें समस्या की जानकारी है। और वो इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

भारत में व्हाट्सएप के 48 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। इन यूजर्स को व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने को लेकर 11 हजार से ज्यादा यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की। बता दें कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप ने ऑफिशियली ये कहा था कि 25 अक्टूबर से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में सपोर्ट नहीं करेगा। इन फोन में Apple जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *