#HimachalElection2022: भाजपा के सभी 68, कांग्रेस के 46 तो आप के 58 उम्मीदवार मैदान में, जानिए कौन किस पर पड़ रहा भारी

हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, वहीं कांग्रेस 46 तो आप ने 58 उम्मीदवार तय कर लिए हैं। हिमाचल के चुनावी दिग्गज सामने आ चुके हैं। 12 नवंबर को मतदान होना है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2017 की तरह इस बार भी सिराज सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं उन्होंने पूरे दलबल के साथ अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है वहीं उनके सामने कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। 2017 में भी जयराम के खिलाफ चेतराम ही कांग्रेस उम्मीदवार थे। और वो 11 हजार से ज्यादा वोटों से हारे थे।

भाजपा के 68 तो कांग्रेस के 46 उम्मीदवार तय

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। भाजपा ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।लेकिन कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों का एलान बाकी है उम्मीद है आज ये 22 नाम भी सामने आ जाएंगे। बात करें आम आदमी पार्टी की तो 58 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है। दस सीटों पर उम्मीदवारों का एलान अभी बाकी है।

भाजपा ने 11 विधायकों का काटा टिकट

2017 के विधानसभा चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली भाजपा ने एक मंत्री समेत11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। दो मंत्रियों की सीट बदली गई है। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है।

उधर कांग्रेस की पहली लिस्ट में छह नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें ठियोग से कुलदीप राठौर, चौपाल से रजनीश किमटा, नगरोटा से रघुवीर बाली, चुराह से यशवंत खन्ना, बंजार से खीमी राम और झंडूता से विवेक कुमार शामिल हैं।

बीजेपी से 6 तो कांग्रेस से 3 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस की पहली सूची में तीन महिलाओं को टिकट मिला है। इसमें डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद से दयाल प्यारी को उतारा गया है। वहीं बीजेपी ने चम्बा से इंदिरा कपूर, इंदौरा से रीता धीमान, शाहपुर से सरवीण चौधरी, पच्छाद से रीना कश्यप बड़सर से माया शर्मा औररोहड़ू से शशि बाला को उम्मीदवार बनाया है। पच्छाद सीट पर दोनों पार्टियों ने महिलाओं को टिकट दिया है। ऐसे में यहां दो महिला उम्मीदवारों में टक्कर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *