कोरोना वायरस के वजह से देश में लॉक डाउन लगे हैं. आज लॉक डाउन का 8 वा दिन हैं. अभी 13 दिन और बचे हैं. लेकिन लॉक डाउन होने के बाद भी लगातार देश भर में मरने वालो की संख्या बढ़ते जा रही हैं. उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी आज फिर एक युवक की मौत हो गयी हैं. मरने वाले मेरठ के 72 साल के बुजुर्ग हैं. 29 मार्च को इनके अंदर कोरोना का केस पॉजिटिव बताया गया था.
बता दे कि, बुज़ुर्ग मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे. जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। आज यूपी में एक ही दिन में ये दूसरा केस हैं जिसमे कोरोना वायरस के वजह से दो मरीज की मौत एक ही दिन हुई हैं. इस मामले की पुस्टि जिलाधिकारी द्वारा की गयी हैं.
इसे पहले गोरखपुर में 25 साल के युवक की मौत सोमवार को हुई थी. युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया गया था.