दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख पार, इटली में कोहराम

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. बता दें की कोरोना वायरस से दुनियाभर के करीब 200 देश जंग लड़ रहे हैं. इस महामारी से 7.8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 37 हजार से ज्यादा की मौ त हो चुकी है. इटली में 24 घंटे में 812 लोगों की मौत हुई है. इस बढ़ते आंकड़े को देखते हुए वहां 12 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.

इसके आलावा भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां अभी तक 1400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं और 41लोगों की मौत हो चुकी है.

इटली में पिछले 24 घंटे में 812 लोगों की मौत हुई है. इस बात की जानकारी नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दी है. यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 11,591 हो गई है. आंकड़े को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना से इटली में कोहराम मचा हुआ है.

वहीं, इटली में 101,739 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए यहां लॉकडाउन की तारीख को बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *