#BorisJohnson: कोरोना का कहर: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन हुएकोरोना से संक्रमित

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. वह कोरोना से संक्रमित हैं. ब्रिटिश पीएम का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. इससे पहले प्रिंस चार्ल्स के भी कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी.

कोरोना का कहर इस तरह से छाया हुआ है पूरे की पूरा देश ही लॉकडाउन है. कोरोना से अब तक ब्रिटेन में मरने वालों की तादाद 500के करीब पहुंच चुकी है. जबकि कोरोना वायरस के करीब 10हज़ार कंफर्म केसेज़ सामने आ चुके हैं. इनमें से लगभग 200 मौत और ढाई हज़ार मामले अकेले लंदन के हैं.

बता दें की ब्रिटेन में पिछले एक हफ्ते में मौतों का ये आंकड़ा छह गुना बढ़ हैं. अगर आपको लगता है कि यूरोप ही कोरोना के कहर से दो चार है तो ज़रा सुपर पॉवर अमेरिका का हाल भी सुन लीजिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *