देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर काबू करने के लिए 14अप्रैल तक के लिए केंद्र सरकार ने भारत बंद कर दिया हैं। वहीँ भारत बंद होने से आम लोगों को रहने में काफी मुसीबतों का सामना करना पद रहा हैं। दरअसल इससे लोगों के रोजगार पर काफी असर पड़ा हैं। क्योकि देश में ऐसे कई सारे लोग हैं जो कमाओ खाओ की निति पर अग्रसर हैं। वहीँ ऐसे लोगों को ध्यान मर रखते हुए हुए कई राज्य सरकारें अपने अपने हिसाब से काम कर रही हैं।
वहीँ इसको लेकर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लोगों को रहत देने के लिए बड़ा ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत, राज्य सरकार सभी लाभार्थियों को 3 महीने की अग्रिम पीडीएस राशन दे रही है, सभी 94 लाख पीडीएस लाभार्थियों को 1,000 रुपये मिलेंगे, इस पर 940 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हम विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत अन्य 48 लाख लाभार्थियों को 4 महीने के अग्रिम भत्ते दे रहे हैं, जिनकी लागत 932 करोड़ रुपये होगी। राज्य सरकार 22 लाख निर्माण श्रमिकों को 1500 रुपये देगी, जिसमें 330 करोड़ रुपये खर्च होंगे।