दुनिया के 186 देशों में अपना कहर बरसा रहा कोरोना वायरस भारत में भी अपने पैरपसार रहा है. भारत में भी वायरस तेजी से फ़ैल रहा है. पीएम मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को सम्बोधित करते हुए आज यानी 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी.
आज पुरे भारत में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है. इस कर्फ्यू में आपको घर में रह कर खुद को संक्रमण से दूर रखना है.
मुंबई हुआ लॉकडाउन
Kerala: Streets near Trivandrum Central wear deserted look #JantaCurfew pic.twitter.com/vdL756arIp
ANI (@ANI) March 22, 2020
देश भर कर्फ्यू का असर दिख रहा है. देश की राजधानी में मेट्रो सेवा बंद है. सडकों पर सन्नाटा छाया हुआ है.
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा लखनऊ, बेंगलुरु सहित कई अन्य बड़े शहरों में मॉल और पर्यटक स्थल पहले से ही बंद हैं. कई राज्यों में बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है. इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं. जनता कर्फ्यू के तहत ही दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन ने ऐलान किया कि रविवार को दिल्ली में ऑटो टैक्सी नहीं चलेंगे. इधर, हरियाणा और राजस्थान में धारा-144लागू है.
Countrywide #JantaCurfew underway amid rising Coronavirus cases; visuals from Varanasi. As per ICMR (Indian Council of Medical Research), 315 positive COVID-19 cases have been reported in India. pic.twitter.com/SwG9OYIyFn
ANI UP (@ANINewsUP) March 22, 2020
अभी तक भारत से कुल 333 केस सामने आ चुके हैं.इनमें से 28को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 301मामले सक्रिय हैं यानी इनका इलाज चल रहा है. देश में कोरोना वायरस से अब तक 4मौतें हुई हैं.
#JantaCurfew: The self-imposed curfew to be observed till 9pm today, amid rising cases of Coronavirus in the country; Visuals from Hyderabads Himayatnagar pic.twitter.com/8QPlwBcDmj
ANI (@ANI) March 22, 2020