जनता कर्फ्यू के दौरान क्या करना है क्या नहीं…हैं कंफ्यूज़ तो यहाँ जाने

कोरोना वायरस को हराने के लिए भारत के पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया था. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से लेकर रात को 9 बजे तक लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलें. लेकिन क्या आपको पता है कि जनता कर्फ्यू में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

दरअसल पीएम मोदी ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन किया जिसमें उन्होनें 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया. पीएम मोदी के इस आह्वान का देश की जनता और विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने पूरा साथ दिया और पीएम मोदी के इस कदम की सराहना भी की.

लेकिन कई लोगों को शायद इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि जनताकर्फ्यू के दौरान क्या करें और क्या न करें.

घर से बाहर निकलना मना है

जनता कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना है. इस दौरान आपको अपने घरों में ही रहना पड़ेगा. जिनका घर से बाहर निकलना बहुत जरुरी है वही घर से बाहर निकल सकता है.

कब जा सकते हैं बाहर

जनता कर्फ्यू के दौरान आप तब ही बाहर जा सकते है जब आपको कोई इसरजेंसी हो.अस्पताल जा सकते हैं. दूध-ब्रेड की दुकान पर जा सकते हैं. जनता कर्फ्यू का समय सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक रहेगा.

कर्फ्यू के दौरान किसको बाहर जाने से रोक नहीं

पुलिस वाले, मीडिया वाले, डॉक्टर और सफाई की जिम्मेदारी वाले लोग घर से निकल सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि इन लोगों का निकलना जरूरी है, क्योंकि उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है.

10 लोगों को करें जागरुक

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों को जागरुक करने की भी बात कही थी. पीएम मोदी ने कहा था कर्फ्यू के दौरान घर बैठकर 10 लोगों को कोरोना के लिए जागरुक करें

शाम को 5बजे ताली, थाली या घंटी

पीएम मोदी ने यह भी एक अपील की है. उन्होंने कहा है कि सभी शाम को 5बजे अपने खिड़की-दरवाजों पर खड़े होकर डॉक्टरों, पुलिस वालों, मीडिया कर्मियों, सफाई कर्मियों, होम डिलीवरी करने वालों का 5मिनट तक आभार व्यक्त करेंगे. आभार व्यक्त करने का उन्होंने तरीका बताया है. उन्होंने कहा कि ताली, थाली या घंटी बजा सकते हैं.

राज्य सरकारों का सायरन

पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से भी अपील की है कि शाम को 5बजे सायरन के जरिए लोगों को इसकी सूचना भी दी जाए. ताकि लोग अपने घरों से निकलकर आभार वयक्त कर सकें.

जनता कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगी ये चीजें

पीएम मोदी की अपील के बाद जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए पूरा देश एक नजर आया. ऐसे में कई सरकारी और निजी कंपनियों ने रविवार को अपनी सेवाओं को बंद रखने का ऐलान किया है. ट्रेन से लेकर मेट्रो तक, कई सेवाओं को रविवार के लिए बंद कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *