#CoronavirusPandemic: देशभर में पैर पसार रहा कोरोना, मरीजों की संख्या हुई 324

देशभर में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. पिछले दो दिनों से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. शनिवार के दिन में ही कुल 100नए मामले सामने आये हैं. इन नए मामलों के बाद मरीजों की संख्या 324हो गयी है.

वैसे तो देश के हर कोने में से कोरोना के मरीज सामने आये हैं लेकिन सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है. सिर्फ महाराष्ट्र में ही 63मामले सामने आये हैं जिसमें एक की मौत भी हो गयी है. कोरोना से देश के 22राज्य प्रभावित हैं.

शाम के 7बजे तक के आकड़ों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 3, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में 26, गुजरात में 13, हरियाणा में 20, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 18, केरल में 52, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 63, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, पंजाब में 13,राजस्थान में 23, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 21, चंडीगढ़ में 5, जम्म-कश्मीर में 4, लद्दाख में 13, उत्तर प्रदेश में 25, उत्तराखंड में 4और पश्चिम बंगाल में 3केस आए हैं. इनमें से 28लोग ठीक हो चुके हैं.

24 घंटो में हुआ मरीजों का इजाफा

24 घंटे के अंदर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है. दिल्ली, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना में मरीजों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है. वहीं बाकी प्रदेशों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *