कर्नाटक HC ने दिग्विजय सिंह को दिया बड़ा झटका, जानें मामला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी लड़ाई जारी है. इस लड़ाई में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रिजॉर्ट में रुके कांग्रेस के 16 बागी विधायकों से मुलाकात करने पर अड़े हैं और इसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे, लेकिन उससे पहले उन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट से झटका लगा है.

बता दें कि

कर्नाटक हाई कोर्ट ने दिग्विजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने बागी विधायकों से मिलने की मांग की थी. मामले की अगली सुनवाई अब 26मार्च को होगी.

इसको लेकर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह राज्यसभा के सांसद हैं और उन्हें विधायकों से मिलने दिया जाए.

वहीं कांग्रेस सांसद ने कहा कि

मैंने फैसला लिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट और कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा और फिर से एक बार धरने पर बैठने पर सोचूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल भूख हड़ताल पर रहने का फैसला लिया और कोर्ट के फैसले के बाद ही आगे का फैसला लूंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *