पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर पर गिरी गाज, BCCI ने कमेंटरी पैनल से किया बेदखल

भारत केपूर्व क्रिकेटरऔर कमेंटटर संजय मांजरेकर को बड़ा झटका लगा है. ख़बरों के मुताबिक़ BCCI ने संजय मांजरेकर को भारतीय टीम के घरेलू मैचों के कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया है. वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए BCCI ने 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है.

आपको बता दें कि भारत-दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए कमेंटेटरों के पैनल में जगह नहीं दी गई, और यही वजह रहा कि वह धर्मशाला में पहले वनडे में नजर नहीं आये थे. हालांकि मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस मैच में उनके साथी कमेंटेटर सुनील गावस्कर, मुरली कार्तिक और लक्ष्मण शिवरामकृष्णन मौजूद थे.

संजय मांजरेकर का आईपीएल से भी बाहर रखने की बात कही जा रही है. मुंबई के पूर्व कप्तान रह चुके मांजरेकर लगातार अपने बयान और सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से विवादों में घिरे रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड संजय मांजरेकर के कामों को लेकर खुश नहीं थे, यहां तक कि कई बार खिलाड़ी भी उनकी आलोचना कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *