कोरोना वायरस को लेकर प्रियंका का संदेश, देखें वीडियो

कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए मिलकर लड़ने का संदेश जारी किया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि

आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं. आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें.

Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 13, 2020

बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा हैं. कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कर्नाटक में कोरोना से पहली मौत हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 20 मरीज सामने आ चुके हैं और आंकड़ा 81 तक पहुंच गया है. वहीं, पूरे विश्व में 1,34,679 लोग संक्रमित हैं और 5000 लोगों की मौत हो गई है. WHO के मुताबिक गुरुवार को 24 घंटे में पूरी दुनिया में 321 लोगों की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *