राजस्थान में मिला एक और कोरोना का पॉजिटिव केस

कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश भर में है। विश्व भर में फैला हुआ है यह वायरस भारत वमे भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस से पीड़ित इटालियन दंपत्ति के ठीक होने की अच्छी खबर का इंतजार कर रहे राजस्थान को एक और झटका लगा है। दुबई से लौटा राजस्थान का रहने वाला नागरिक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है।

बता दें कि कोरोना वायरस पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मच गया और इसके संपर्क में आए करीब 1000 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बैंक से लेकर बाजार तक जहां-जहां वो गया था वहां-वहां लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस स्क्रीनिंग के लिए 33 जिलों के 782 यात्री चिन्हित किए गए हैं, जो मेडिकल टीमों द्वारा की जा रही प्रतिदिन स्क्रीनिंग के दौरान स्वस्थ पाए गए हैं।

कोरोना वायरस प्रभावित चीन व अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के आने की दिनांक से 28 दिन तक प्रतिदिन स्क्रीनिंग किये जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक 294 यात्रियों की अवधि पूर्ण हो चुकी है। वहीँ संदिग्ध यात्रियों में कोरोना वायरस के संक्रमण होने एवं फैलाने की अवधि निरंतर समाप्त होती जा रही हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट सांगानेर जयपुर पर अब तक कुल 213 फ्लाइट्स एवं 30400 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *