कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया हैं। उन्होंने कहा है कि यह विचारधारा की लड़ाई है, एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस है। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की विचारधारा को जानता हूं, वह कॉलेज में मेरे साथ थे, मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में चिंतित थे, अपनी विचारधारा को त्याग दिया और आरएसएस के साथ चले गए।
वहीँ जब राहुल गांधी से यह पूछा गया कि वह अपनी मुख्य टीम के सदस्यों को राज्यसभा क्यों नहीं भेज रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं, मैं आरएस प्रत्याशियों पर निर्णय नहीं ले रहा हूं। मैं देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था के बारे में बता रहा हूं। मेरी टीम में कौन है, मेरी टीम में कौन नहीं है, इसका कोई नतीजा नहीं है।
ANI (@ANI) March 12, 2020
वही राहुल गाँधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कहा कि वास्तविकता यह है कि उन्हें वहां (भाजपा) सम्मान नहीं मिलेगा और वे संतुष्ट नहीं होंगे। उसे इसका एहसास होगा, मुझे पता है क्योंकि मैं उसके साथ लंबे समय से दोस्त हूं। उसके दिल में क्या है और उसके मुंह से क्या निकल रहा है, यह अलग है।
बैरहाल आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में जाने मने कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वहां के 22कांग्रेस विधायकों ने अपना पद त्याग दिया है। वहीँ इसके बाद से ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार संकट में आ गयी है।