आईपीएल 2020 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. और ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं. इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगातार पसीना बहा रहे हैं. बता दें किपिछले साल विश्व कप में मिली हार के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है.
दरअसल 38 साल के धोनी शुक्रवार को नेट पर अपने बल्ले को आजमाते दिखे. उन्होंने एक के बाद एक पांच छक्के उड़ाए. धोनी के इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने ट्विटर पर शेयर भी किया है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि माही किस तरह से लगातार पांच छक्के मार रहे हैं.
BALL 1⃣ – SIX
BALL 2⃣ – SIX
BALL 3⃣ – SIX
BALL 4⃣ – SIX
BALL 5⃣ – SIX
ஐந்து பந்துகளில் ஐந்து சிக்ஸர்களை பறக்கவிட்ட தல தோனி!
முழு காணொளி காணுங்கள்
#⃣ The Super Kings Show
6 PM
ஸ்டார் ஸ்போர்ட்ஸ் 1 தமிழ்
மார்ச் 8
@ChennaiIPL pic.twitter.com/rIcyoGBfhE
Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) March 6, 2020
आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होने जा रहा है, जिसमे पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से धोनी शुरुआत से ही कप्तान भी रहे है. जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तानी में बदलाव भी हुआ है.