चीन से फैला भनायक और खतरनाक संक्रमक बीमारी कोरोना वायरस ने पुरे दुनिया भर में आतंक फैला कर रख दिया है. वहीं इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है, हर कोई इससे बचने के लिए अलग-अलग तरीके का उपाय ढूंढ रहे हैं. कोरोना वायरस का भारत में अभी तक कुल 29केस पॉजिटिव पाए गए हैं.
वहीं इसको लेकर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के खिलाड़ियों को सचेत किया है, उन्होंने कहा कि लोगों से मिलतेवक्त हाथ न मिलाए. एक दूसरे के संपर्क में आने से जितना हो सके बचे.
इतना ही नहीं उन्होंने खिलाड़ियों के अलावा आम लोगों को भी सलाह दिए हैं कि वह एक दूसरों से मिलने के समय शतर्क रहे. उन्होंने कहा, हम अपने पारपंरिक अभिवादन के तरीके जैसे नमस्ते, सलाम, जय हिंद और कई अन्य स्थानीय शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बता दें कि इस वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 30000से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 90,000से ज्यादा लोग इस बिमारी से संक्रमित है.