वैश्विक सकारात्मक संकेतों की वजह से भले ही शेयर बजार में से कोरोना वायरस का डर कम हुआ हो. लेकिन शेयर बजार पर इसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स मंगलवार को 336अंकों की बढ़त के साथ 38,480.89पर खुला. सुबह 9.23बजे तक सेंसेक्स 571अंकों की तेजी के साथ 38,715पर पहुंच गया था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 479.68अंकों की उछाल के साथ 38,623.70पर बंद हुआ.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85अंकों की तेजी के साथ 11,217पर खुला. थोड़ी ही देर में निफ्टी 180अंकों की तेजी के साथ 11,312.65पर चला गया. अंत में निफ्टी 170अंक की तेजी के साथ 11,303पर बंद हुआ.