गौरव और आशीष पहुंचे एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी और एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार दोनों ही अपने-अपने भारवर्ग के मुकाबले जीतकर ओलंपिक क्वालीफायर के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर मंगलवार को टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंचे।

बता दें कि गौरव ने सबसे पहले यहां किर्गिस्तान के अकीलबेक एसेनबेक उलु को 5-0 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में 52 किग्रा वर्ग्र में पीला तमगा हासिल करने वाले सोलंकी ने दो बार के किर्गिस्तान के राष्ट्रीय चैंपियन को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना शीर्ष वरीय उज्बेकिस्तान के मिराजिजबेक मिर्जाखालिलोव से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिला।

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के अन्य मुक्केबाज आशीष कुमार ने 75 किग्रा भारवर्ग में चीनी ताईपे के कान चिया-वेई को 5-0 से हरा दिया। आशीष पूरे मुकाबले के दौरान अपने विपक्षी खिलाड़ी पर भारी पड़े और प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *