भारत में कोरोना हुआ एक्टिव, सरकार हुई अलर्ट

चीन से पूरी दुनिया में पैर पसार रहे कोरोना वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चूका है. दिल्ली में एक शख्स इस विरस से संक्रमित पाया गया है. शख्स इटली की यात्रा कर के भारत लौटा है.

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है. चीन में कोरोना वायरस से 42 और मौतें होने की सूचना है. इसी के साथ चीन में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 2912 हो गई है. कोरोना के खतरे को देखते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने 16 मार्च से 28 मार्च के बीच उड़ान भरने वाली 216 फलाइट्स को कैंसिल कर दिया है.

बता दें कि यह घातक वायरस चीन के वुहान शहर से शुरू होते होते पुरे विश्व में पहुंच गया.

इस घातक संक्रमण का पता पहली बार पिछले साल दिसंबर में चीन में चला था और यह अबतक 70 देशों में फैल चुका है. इस कोरोना वायरस 88,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है, जिसमें से अकेले चीन में 80,000 से ज्यादा मामले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *