बातचीत के लंबे दौर के बाद अमेरिका और तालिबान के बीच आखिरकार समझौता हो ही गया है. दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में शांति के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया और अब अमेरिका अपनी सेना को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
इस समझौते के बाद ट्रामो ने तालिबान को चेताया है. ट्रंप ने कहा है कि इस बार कुछ गलत हुआ तो इतनी सेना भेजेंगे कि कोई सोच भी नहीं पायेगा.
साथ ही साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर वहां कुछ गलत हुआ, तो हम वापस जाएंगे. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हम वापस जाएंगे और पूरी ताकत से वापस जाएंगे. जो कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी, लेकिन मैं समझता हूं कि इसकी जरूरत नहीं होगी. ऐसी ही मैं उम्मीद करता हूं.