अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे के दुसरे दिन दोनों देशों के बीच रक्षा सौदे पर मुहर लगी. भारत और अमेरिका 3 अरब डॉलर की डिफेन्स डील कर रहा है.
इस सौदे में अमेरिका से 24एमएच-60रोमियो हेलिकॉप्टर और 6एच 64ई अपाचे हेलिकॉप्टर भारत लेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा,
हमने भारत-अमेरिका पार्टनरशिप के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की, वह चाहे रक्षा हो या सुरक्षा. हमने एनर्जी स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप, ट्रेड और पीपल-टु-पीपल के बीच संबंधों पर भी चर्चा की. रक्षा क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होता रिश्ता हमारी साझेदारी का महत्वपूर्ण पक्ष है
अमेरिका के द्वारा निर्मित 24 एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा, जिससे भारत की समुद्र में ताकत बढ़ेगी.