अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि ये यात्रा मेरे और मेरे परिवार के लिए यादगार रहेगी. भारत में हमारे दो दिन बहुत शानदार गुजरे हैं. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सकारात्म बातचीत हुई.
US President Donald Trump: We had a great time. We had great meetings… This is a tremendous country. I think they like us more than they ever liked us. There is a great relationship between the Prime Minister and myself. #TrumpInIndia pic.twitter.com/0qdB2v0VNk
ANI (@ANI) February 25, 2020
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत एक सचमुच महान देश है. इस वक्त भारत-अमेरिका के रिश्ते सबसे अच्छे हैं. दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई है. हमने कई मुद्दों पर विचार किया है. हम भारत के साथ आपसी संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं. हम पूरे विश्व में शांत चाहते हैं. अफगानिस्तान में शांति लाने की दिशा में काम जारी है. कोई बेगुनाह नहीं मारा जाना चाहिए.
H-1B वीजा पर ट्रंप ने कहा कि इसको लेकर पीएम मोदी से बातचीत हुई थी. आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका एक हैं. आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी काफी सशक्त हैं. हम चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान करीब आएं. इसके लिए मैं मध्यस्थता के लिए भी तैयार हूं.
US President on violence in North East Delhi and CAA: We did talk about religious freedom. The PM said he wants people to have religious freedom. They have worked really hard on it. I heard about the individual attacks but I did not discuss it. It is up to India. pic.twitter.com/p0hEYfqhU1
ANI (@ANI) February 25, 2020
इस्लामिक आतंकवाद ना फैले इस दिशा में हम प्रयासरत है. सीरिया में जो हुआ उसे पूरे विश्व ने देखा. हम इसे रोकने के दिशा में काम कर रहे हैं. आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं. रेडिकल इस्लाम जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी है. इसके लिए सभी देशों को मदद के लिए आगे आना चाहिए. इसे लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.
WATCH Live from Delhi: US President Donald Trump address press conference https://t.co/eUVHq79wUg
ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली हिंसा पर पूछा गया सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप से दिल्ली हिंसा पर भी सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से इस मसले परकोई बात नहीं हुई. ट्रंप ने कहा कि बाकी देशों के मुकाबले भारत ज्यादा धार्मिक है. इस पीएम मोदी से बातचीत भी हुई है.