चाहिए मुफ्त का प्लेटफॉर्म टिकट तो करना होगा यह काम !

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिट इंडिया अभियान के तहत एक नया नियम लाया गया हैं. जिस नियम में फ्री प्लेटफॉर्म टिकट हासिल करने के लिए एक मशीन लगाई गई है. जिसमे आपको केवल अपनी फिटनेस दिखानी होगी। और उस फिटनेस के तहत 180 सेकेंड में 30 बार उठक-बैठक करने पर लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट मुफ्त में मिल जाएगा. इसके टिकट के लिए 10 रुपए चुकाने पड़ते हैं. और अगर आप उठक-बैठक कर लेने पर एक आपके 10 रुपये की बचत हो जायेगी।

Exercise & Get Free Platform Ticket: Indian Railways has embarked on a novel initiative to encourage fitness at Anand Vihar Railway Station in Delhi.

Platform tickets will be given free of charge to those who exercise using the Squat Kiosk installed. pic.twitter.com/4DlqDdRATc
Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 21, 2020

इस नए नियम की जानकारी हम खुद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो के साथ अपने ट्विटर के जरिए दी. रेलवे मंत्रालय ने भी ट्वीट कर लोगों को इस मशीन के बारे में जानकारी देते हुए एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया है. जिसके बाद यह खबर पुरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *