भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज कल से शुरू, तीन साल बाद भिड़ेंगीं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर है पहले 5 मैचों की टवंटी-टवंटी सिरीज़ में जहाँ भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड का सफाया करते हुए सिरीज जीता तो 3 वनडे मैचों की सिरीज़ में उसे करारी शिकस्त मिली. अब 2 मैचों की टेस्ट सिरीज कल से शुरू होगी जिसके लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं, भारत टेस्ट क्रिकेट रैंकिग में जहाँ शीर्ष पर काबिज़ है तो न्यूज़ीलैंड चौथे नंबर पर है. भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड से बेहद मजबूत स्थिति में है पर भारत के लिए यह सिरीज़ जीतना बेहद आसान नही होगा. भारतीय टीम इससे पहले न्यूज़ीलैंड में 9 टेस्ट सिरीज़ खेल चुकी है जिसमें से सिर्फ 2 टेस्ट सिरीज़ ही भारतीय टीम जीत सकी है, 5 सिरीज़ो में भारत को हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2 सिरीज ड्रा रही है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड में आखिरी बार 2008-09 में 1-0 से टेस्ट सिरीज जीती थी इसके बाद 2013-14 में हुए टेस्ट सिरीज में भारतीय टीम सिरीज गवाँ बैठी थी. न्यूज़ीलैंड में भारतीय टीम का रिकार्ड बहुत ही अच्छा नही रहा है लेकिन भारतीय टीम लगातार टेस्ट मैचों में अच्छा प्रर्दशन कर रही है जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम टेस्ट सिरीज में अच्छा प्रर्दशन करगी.

गौरतलब है कि भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर काबिज है, टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम अभी तक शत प्रतिशत जीत दर्ज कर टाप पर बनी हुई है, वह अभी तक कोई भी मैच नही हारी है. भारतीय टीम टेस्ट सिरीज जीत कर वनडे सिरीज में मिली हार को भुलाने की भी कोशिश करेगा.

2 टेस्ट मैच की सिरीज का पहला मैच कल से वेलिंग्टन में खेला जाएगा, भारतीय समयानुसार मैच सुबह 4 बजे से शुरु होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *