पीरियड के दौरान महिलाओं के बॉडी में कई तरह के बदलाव होते हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पीरियड के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं. अक्सर लोग सोचते हैं कि पीरियड में सेक्स नहीं करना चाहिए लेकिन हम आपको बता दें कि पीरियड के दौरान सेक्स करना और भी सुखद होता है. पीरियड के दौरान लुब्रिकेशन की जरुरत कम हो जाती है और कुछ स्टडीज से यह भी पता चला है कि सेक्स पीरियड के दर्द के दर्द को भी कम करता है.
चलिए आज हम आपको बताते हैं पीरियड में सेक्स करने के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं.
पीरियड के दौरान सेक्स के नुकसान
1. संक्रमण का खतरा रहता है: – आपके पीरियड के दौरान सुरक्षित सेक्स करना बहुत जरूरी है क्योंकि आपको एसटीआई जैसे – एचआईवी इन्फेक्शन हो सकता हैं. वायरस पीरियड के ब्लड में मौजूद हो सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर कंडोम का उपयोग करने के लिए जोर देते हैं.
2. यीस्ट की मात्रा तेजी से बढ़ती है: – आप इस समय सामान्य रूप से कुछ अन्य संक्रमणों के प्रति भी अधिक प्रवण हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार आपकी वैजाइना का पीएच लेवल महीने भर 3.8 से 4.5 रहता है. लेकिन पीरियड के दौरान, यह लेवल ब्लड के हाई पीएच लेवल के कारण बढ़ जाता है ऐसे में यीस्ट ज्यादा तेजी से बढ़ने में सक्षम हो जाता है.
3. यीस्ट इन्फेक्शन का भी है खतरा: – वेजाइना के यीस्ट इन्फेक्शन के लक्षण आपके पीरियड की अवधि से पहले सप्ताह में होने की संभावना है. लेकिन पीरियड के दौरान सम्बन्ध से यीस्ट संक्रमण होने के अधिक जोखिम के स्पष्ट प्रमाण नहीं है.
4. ब्लड फ्लो पर असर: – जब आप सेक्स करते हैं तो मिशनरी पोजीशन का ही प्रयोग करें. इससे ब्लड फ्लो को कम करने में मदद मिलेगी. आप अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने साथी को प्रवेश कराने के लिए कहें.
बरतें ये सावधानियाँ-
अगर आपके पार्टनर को पीरियड के दौरान पेट या प्राइवेट पार्ट में दर्द नहीं हो रहा हो और यदि आपके पार्टनर को कोई आपत्ति न हो तो पीरियड के दौरान कंडोम के बिना भी इंटरकोर्स किया जा सकता है. इससे किसी तरह की बीमारी नहीं होती न ही कोई शारीरिक दिक्कत भी नहीं होती है.
पीरियड के दौरान यदि महिला को किसी तरह के इन्फेक्शन की आशंका है तो ऐसे में सेक्स बिलकुल नहीं करना चाहिए.
पीरियड के समय सेक्स करने के लिए यौन अंगों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.